
क्या है होवर बाइक
यह बिच्छू की तरह दिखने वाली होवरबाइक जिसको 16 फीट की ऊंचाई तक उड़ाया जा सकता है और एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह आधा घंटे से ज़्यादा 70 किलोमीटर की स्पीड से उड़ सकती है इस बाइक को रूसी कंपनी होवर सर्फ ने बनाया है।
दुबई पहला शहर है जिसके पास यह उड़ने वाली बाइक है|
जैसा कि हम सब जानते हैं तेज रफ्तार गाड़ी इस्तेमाल करने में दुबई पुलिस का पूरी दुनिया में कोई मुकाबला नहीं और अब इसके तेज रफ्तार गाड़ियों में उड़ने वाली बाइक भी शामिल हो गई है|
इस होवर बाइक को वैसे तो रूस की कंपनी ने बनाया है लेकिन दुबई दुनिया में पहला देश होगा जिसके पास यह हवा में उड़ने वाली बाइक होगी|
क्या है खास स्कॉर्पियन 3 होवरबाइक में
होवर बाइक अधिकतम 16 फीट की ऊंचाई पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है, और यह 130 किलो वजन लेकर उड़ने में सक्षम है।
इस बाइक की कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है और बैट्री से चलने वाली इस बाइक को एक बार फुल चार्जिंग के बाद आधे घंटे तक उड़ाया जा सकता है।
इस बाइक को कोई भी खरीद सकता है और इसको आप आसानी से कार की पार्किंग में उतार सकते हैं इस होवर बाइक में 4 हेलीकॉप्टर की तरह के पंखे लगे है, इसके कारण इसको आसानी से किसी भी जगह से उड़ाया जा सकता है बिल्कुल जैसे हेलीकॉप्टर उड़ता है|
सेफ्टी
इस होवरबाइक में सेफ्टी के लिए ऑटो-टेक-ऑफ (AT), ऑटो-लैंडिंग (AL), Alt होल्ड, मैनुअल और RC कंट्रोल उपलब्ध हैं। S3 मॉडल में ट्रिपल सुरक्षा प्रणाली भी शामिल है: इलेक्ट्रॉनिक ( इमरजेंसी लैंडिंग, साउंड और विजुअल चेतावनी के सिस्टम, विरोधी हस्तक्षेप स्क्रीनिंग), मैकेनिकल (किल स्विच) और पैसिव जैसी सेफ्टीओ का उपयोग किया गया है|
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: मंगल पर मिला NASA रोवर से जीवन का प्रमाण
[…] स्कॉर्पियन 3 होवरबाइक, उड़ने वाली बाइक… […]